Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

दून पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’, बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में जिलेभर में दून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल और अन्य संस्थानों में निवासरत लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 15 मार्च की सुबह से ही नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों की जांच की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान पीजी, हॉस्टल और रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स में आकस्मिक चेकिंग की गई। साथ ही मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों और स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस ने ऐसे भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की, जिन्होंने अपने यहां रह रहे किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया था। उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

Leave a Comment