देहरादून: उत्तराखंड में डाक सेवाओं को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द ही ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’ खोले जाएंगे। ये आधुनिक पोस्ट ऑफिस पारंपरिक ढांचे से बिल्कुल अलग होंगे और पूरी तरह नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, इन जेन-जी पोस्ट ऑफिस में हाई-स्पीड वाई-फाई, विद्यार्थियों के अनुकूल कॉफी-कॉर्नर जैसी व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर, डिजिटल सुविधाओं से लैस काउंटर, और डाक सेवाओं की जानकारी देने वाले इंटरैक्टिव डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इस मॉडल का उद्देश्य कॉलेज परिसरों में पढ़ने वाले युवाओं को डिजिटल और पारंपरिक दोनों तरह की डाक सुविधाओं से सहज रूप से जोड़ना है।
डाक विभाग का मानना है कि जब डाकघर छात्रों के करीब आएंगे, तो युवा विभाग की योजनाओं और आधुनिक सेवाओं को और बेहतर समझ सकेंगे। यही नहीं, इन जेन-जी पोस्ट ऑफिस में छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे डाक विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक प्रक्रियाएं और प्रबंधन कौशल सीख सकेंगे। विभाग ने बताया कि यह मॉडल दिल्ली में पहले ही सफल साबित हो चुका है और अब उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होने जा रहा है जहाँ यह पहल लागू की जाएगी।
डाक विभाग इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा।
पहले चरण में पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिलों के शिक्षण संस्थानों में जेन-जी पोस्ट ऑफिस स्थापित किए जाएंगे।
दूसरे चरण में इसे देहरादून सहित अन्य जिलों में विस्तार दिया जाएगा।
मुख्य डाकघर के निदेशक अनुसुया प्रसाद चमोला ने कहा,
