Udayprabhat
uttrakhandदेश

कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल गीता महोत्सव में विराट संत सम्मेलन आयोजित

हरियाणा: इंटरनेशनल गीता महोत्सव-2025 के अंतर्गत बुधवार को विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से पहुँचे पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने गीता के आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव जीवन का शाश्वत मार्गदर्शक बताया।

सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधि ने संत समाज से आशीर्वाद प्राप्त किया और वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले भव्य कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को विधिवत निमंत्रण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गीता सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, और इसी भावना के साथ सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश में मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों के विकास, पवित्र घाटों के सौंदर्याकरण तथा विद्यालयों में गीता श्लोक वाचन प्रारंभ करने जैसी पहलें इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा बताई गईं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मध्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी (MLA) सहित अनेक संत, विद्वान और गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन शांति पाठ और आशीर्वचन के साथ हुआ।

Leave a Comment