Udayprabhat
uttrakhandराज्य

श्री बालाजी मन्दिर समिति कोटद्वार 21वें वार्षिकोत्सव पर भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकली गई।

श्री बालाजी मन्दिर समिति कोटद्वार 21वें वार्षिकोत्सव पर भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकली गई।

कोटद्वार। श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार की रथ यात्रा रविवार को शाम 6 बजे टाटा कामर्शियल बद्रीनाथ मार्ग से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री बालाजी मन्दिर पर जाकर सम्पन्न हुई। श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि प्रातः वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा जन कल्याण के लिए पूजन का कार्य प्रारंभ किया। पूजन में राम नारायण गर्ग अपनी पत्नी के साथ पूजन में बैठे। आचार्य ईश मोहन बहुगुणा के सानिध्य में पंडित सुनील काला, पंडित गीता राम जुयाल, पंडित विनोद खन्तवाल, पंडित प्रदीप जखमोला ने वेद पाठ, पंच रत्न गोला, दुर्गा सप्तसती, सुंदर कांड, गायत्री जाप आदि यागिक कार्य सम्पन हुए। सुबह से ही समिति के सदस्य रथ यात्रा की तैयारी में लगे रहे सायं 6 बजे उद्योगपति अनिल कंसल, विनोद सिघल, दिनेश ऐलावादी ने श्री बाला जी महाराज की पूजा अर्चना कर सिद्धबली मन्दिर के अध्यक्ष डॉ० जे.पी. ध्यानी ने नारियल फोड़कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया।रथ यात्रा मे श्री सालासर हनुमान, श्रीराम दरबार, श्री खाटू श्याम जी, श्री बालाजी महाराज, वानर सेना, भीमकाय हनुमान, शंकर जी, कीर्तन मंडली, बेन्ड, ढोल आदि की झाँकिया फूलों ओर आकर्षक लाइटों से सजाई हुई थी। बाल हनुमान बने सुखम भाटिया और आदित्य भाटिया ने समी भक्तजनों को मनमोह लिया। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक दिनेश ऐलावादी, वीना ऐलावादी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल,मंहत कमल अग्रवाल, पवन जैन, राजीव गुप्ता,सेवक राम मनूजा, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री,अमन अग्रवाल, राजेश जांगड़ा, साहिल, राहुल गुप्ता, सुनील खैरवाल, दीपक कुमार, रोहन अमोली, राजेश राणा, सौरभ रावत, सुनील अग्रवाल, गौरव शर्मा, कुंज अग्रवाल, अपूर्व, आशीष, तुषार,लाला राम किशन, कैलाश मित्तल, दिगम्बर, सन्शु आहूजा, धर्मवीर, मोनिका भाटिया, पूनम जैन, कल्पना, सुनीता जांगड़ा, शालिनी, प्राची, मोनिका बिष्ट, महिमा अरोरा, कीर्ति शर्मा, अतुल, सागर राजपूत, पंडित जानकी प्रसाद द्विवेदी, पंडित मुकेश, पंडित चंडी प्रसाद, पंडित सौरभ, पंडित रमेश, सेवक देवाशीष, आदित्य, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, सुबोध आदि भक्तजन सपरिवार मौजूद रहे।

Leave a Comment