Udayprabhat
weatherदेशराज्य

अब गर्मी से लोगों को बड़ी राहत

दिल्ली और गुरुग्राम में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं दिल्ली में यह दूसरी-तीसरी बारिश है जिससे लोगों को लगातार राहत मिल रही है। अब लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि जैसे ही दिल्ली में मानसून की बारिश दस्तक देगी तो लोगों को गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बुधवार को भी बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। रोहिणी और पूर्वी दिल्ली में सुबह के समय अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जून के महीने में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं दिल्ली में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह भी अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश हुई है। मानेसर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।  लोगों ने दफ्तरों व घरों से बाहर निकल कर सुहाने मौसम का आनंद लिया।

Leave a Comment