देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड 2021(UK Board Exams 2021) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होंगी. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय(Education Minister Arvind Pandey) ने कहा है कि कोविड संक्रमण(Covid Pandemic) के चलते इस बार थोड़ा लेट हुआ है, लेकिन शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की समस्याओं को देखते हुए चार मई से 22 मई तक बोर्ड परीक्षाएं होंगी.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. साथ ही जून एवं जुलाई तक परीक्षाफल (Exam results) घोषित कर दिए जाएंगे. नैनीताल रोड(Nainital Road) स्थित एक होटल में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय एवं बोर्ड सचिव डा. नीता तिवारी ने पत्रकार वार्ता(Press Confernce) के दौरान परिषदीय बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2021 की घाेषणा की।
पिछले दस महीने से कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह से स्कूल कालेज बंद होने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है.
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि 4 मई से 22 मई तक हाइर्स्कूल के 21 पेपर और इंटरमीडिएट में 40 पेपर की लिखित परीक्षा होगी.
इस बार एग्जाम्स दो पालियों में कराए जाएंगे. इसमें हाइस्कूल की सुबह आठ से 11 बजे तक तथा इंटरमीडिएट की दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी. इससे पहले तीन अप्रैल से 25 अप्रैल तक इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल्स और हाइस्कूल(Highschool) के प्रैक्टिकल्स तथा आंतरिक परीक्षाओं का मूल्यांकन होगा.
23 मई से 29 मई तक उत्तर पुस्तिकओं को उप संकलन केंद्र से मृुख्य संकलन केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। एक से 15 जून तक मूल्यांकन तथा 16 जून से 15 जुलाई के बीच रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
http://udayprabhat.co.in/education-jobs-central-railway-recruitment-cell-opened-vacancy-for-2500-post-know-how-to-apply/
http://udayprabhat.co.in/breaking-news-hindi-cbse-board-exams-date-sheet-2021-released-by-hrd-minister-ramesh-pokhriyal-nishank/
