Udayprabhat
क्राइम

लिपिक की गुंडई से पीएफ मांगने गई महिला सफाईकर्मी की मौत, भड़का वाल्मीकि समाज

  • लिपिक के अभद्र व्यवहार से हुई महिला सफाईकर्मी की मौत
  • सरकारी नौकरी व उचित मुआवजे की उठी मांग 

बिजनौर| नगर पालिका परिषद् स्योहारा में तैनात लिपिक की गुंडई का मामला प्रकाश में आया है. जनपद बिजनौर की स्योहारा नगरपालिका में तैनात प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह पर एक महिला से अभद्रता कर उसकी मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया है.
दरअसल, एक महिला सफाई कर्मचारी जो अपने पीएफ का पैसा निकालने के लिए बार-बार नगरपालिका का चक्कर काट रही थी, लेकिन लिपिक देवेंद्र सिंह ने इस महिला का सही समय पर कार्य नहीं किया. जब महिला सफाई कर्मचारी ने लिपिक देवेंद्र सिंह से कहा की मेरे पीएफ का क्या हो रहा है? इतनी सी बात पर वह महिला सफाई कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की करने लगा, उसी दौरान महिला की मृत्यु हो गई. घटना से वाल्मीकि समाज में काफी रोष पैदा हो गया है.

जब यह मामला अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के संज्ञान में आया तो संगठन के सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और नगर पालिका का घेराव कर दिया. महपंचायत दोषी प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार को पुलिस के हवाले करा दिया और कहां वाल्मीकि समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पीड़ित परिवार को सहायता देने हेतु वाल्मीकि महापंचायत द्वारा की गई मांग को तत्काल “पालिका चेयरमैन” और “अधिशासी अधिकारी” ने स्वीकार लिया गया है.

Leave a Comment