Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

भ्रष्टाचार के आरोप में एसडीओ विद्युत सस्पेंड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

परीक्षित गुप्ता, संवाददाता

बिजनौर| हल्दौर विद्युत उपखण्ड अधिकारी संदीप कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. जिसके बाद से विद्युत कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

खुलेआम हो रहा है अवैध खनन, जिम्मेदारी तय करने वाले कंफ्यूज | UdayPrabhat
बता दें कि कुछ दिन पहले एक कोल्हू पर अवैध विद्युत सप्लाई देख मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने वहां छापा मारा था लेकिन विजिलेंस टीम का माथा उस समय ठनक गया जब कोल्हू स्वामी ने सारे प्रपत्र दिखाते हुए एक मोटी रकम एसडीओ हल्दौर संदीप कुमार को देने की बात कही. जिसके बाद उपखंड अधिकारी के खिलाफ जांच तेज हो गई. जांच के बाद सामने आई हकीकत के चलते उपखंड अधिकारी को अनियमितता बरतने व घूस लेन-देन के चलते निलंबित कर जांच बैठा दी गई है.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-law-and-criminal-mischievious-elements-broke-lord-ganesh-idol-in-up-bijnaur-district/

Leave a Comment