बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता।
- फिल्म में देखने को मिलेगी उत्तराखंड की खूबसूरती, दून में फिल्म की शूटिंग शुरू
देहरादून| एक स्पेनिश महिला(Spainish Women) के जीवन पर बन रही फिल्म में उत्तराखंड(Uttarakhand) की खूबसूरती देखने को मिलेगी. राजधानी दून में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है.
फिल्म में बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता(Actress Rituparna Sengupta) स्पेनिश महिला का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग करीब दो महीने तक उत्तराखंड की वादियों में की जाएगी.
फिल्म के लिए मुंबई(Mumbai) और पश्चिम बंगाल(West Bengal) से दर्जनों सितारे दून पहुंच गए हैं. अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्म(Suspense Thriller Film) को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं. कोरोना (Corona Pandemic)के चलतेे करीब 10 महीने के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने शूटिंग शुरू की है.
पहली बार उत्तराखंड आई रितुपर्णा ने कहा कि यहां की खूबसूरती के बारे में केवल सुना था, आज करीब से देखने का मौका मिला, मन कर रहा है यहां का मौसम पैक कर बंगाल ले जाऊं. रितुपर्णा ने कहा कि फिल्म की कहानी एक स्पेनिश दिव्यांग महिला पर आधारित है. फिल्म को हिंदी, मराठी(Marathi) और बंगाली(Bengali) भाषा में बनाया जाएगा. फिल्म का अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में फिल्माया जाएगा.
http://udayprabhat.co.in/trending-nobita-shizuka-doremon-twitter-goes-frenzy-as-the-wedding-bells-for-nobita-and-shizuka-are-ringing-soon/
