Udayprabhat
क्राइमसुर्खियां

Scam : फेल स्टूडेंट्स को पास बताकर आईटीआई कॉलेज की स्कॉलरशिप में लाखों का घोटाला

हरिद्वार: एक प्राइवेट ITI कॉलेज में चल रहे छात्रवृत्ति घोटाले(Scholarship Scam) के मामले में आईटीआई के प्रिंसिपल(Principal) को गुरुवार दोपहर एसआइटी ने गिरफ्तार किया है. घोटाले की जांच कर रही एसआइटी(SIT) ने पिछले साल मार्च में प्राइवेट आइटीआइ, रानीपुर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. छानबीन में सामने आया है कि संस्थान(Institute) ने साल 2014 से 2017 तक करीब 21.5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति ली. पुलिस ने दस्तावेज चेक किए तो छात्रवृत्ति लेने वाले अधिकांश छात्र अनुत्तीर्ण पाए गए. एसआइटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आइटीआइ के मालिक व प्रधानाचार्य मानवेंद्र पाठक ने फेल हुए छात्रों को पास दिखाकर छात्रवृत्ति की रकम हड़पी है. पुख्ता सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार(Arrest) कर लिया गया है.

 

http://udayprabhat.co.in/uttar-pradesh-police-arrests-seventeen-gamblers-in-a-raid-in-bijnaur/

http://udayprabhat.co.in/offline-classes-will-resume-from-8th-february-in-doon-univesrty/

Leave a Comment