Udayprabhat
दुनिया

म्यांमार में सत्ता का तख्तापलट, सेना ने आंग सान सू की समेत नजरबंद किए कई नेता

न्यूज डेस्क| पांच दशकों तक सैन्य शासन झेलने वाले म्यांमार(Mayanmar) में एक बार फिर सेना(Army) ने सत्ता का तख्तापलट कर दिया है. लंबे समय तक संघर्ष के बाद पिछले दस सालों सें म्यांमार में आंग सान सू की(Aung San Su Kyi) के नेतृत्व में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी(NLD) सरकार में है. म्यांमार में हुए चुनावों में एनएलडी को भारी बहुमत प्राप्त हुआ था जिसपर सेना ने चुनावों में धांधली के आरोप लगाए थे और जांच की मांग की थी.

म्यांमार के चुनाव आयोग ने परिणामों को सही बताया जिसके बाद सेना की और से यह तख्तापलट किया है. सेना ने देश में इमरजेंसी(Emergency) के हालात बताते हुए एक साल के तख्तापलट की घोषणा की है.

आज सुबह ही बिना चेतावनी के सेना ने आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन मिंट(Win Myint) समेत कई बड़े नेताओं को नजरबंद(Detain) कर दिया. लोकतंत्र पर की गई इस अचानक कार्रवाई पर अमेरिका(America) और ऑस्ट्रेलिया(Australia) ने चिंता जताई है और म्यांमार की सेना को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनावों के परिणाम स्वीकार करने का संदेश दिया है.

http://udayprabhat.co.in/donald-trump-breached-152-year-old-tradition-in-new-president-joe-biden-oath-taking-ceremony/

 

Leave a Comment