Udayprabhat
देहरादून

रिस्पना नदी को दोबारा जीवित करने की कवायद, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून| जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव (DM Ashish Kumar Srivastav) ने सोमवार को  रिस्पना नदी (Rispana River) में नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाये जाने के कार्य की प्रगति का अवलोकन करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने नगर निगम (NAgar Nigam) को प्रत्येक दिन नदी से कूड़ा उठान करने की हिदायत दी तथा नदी में डाले जा रहे गन्दे नालों की टैपिंग कार्य करने को कहा. उन्होंने मौके पर नदी के बीचोबीच चैनलाईज कार्य करते हुए पानी की निकासी कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्हेांने कहा कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने वालों पर जुर्माना लगायें.

उत्तराखंड त्रासदी से आहत सतपाल महाराज टिहरी लेक महोत्सव में नहीं होंगे शामिल | UdayPrabhat
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम को रिस्पना नदी को पुर्नजीवित कराए जाने वाले प्रस्तावित आंगणन के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में कहा कि इस कार्य हेतु कार्यदायी संस्था नगर निगम अपने संसाधनों से तत्काल कार्य शुरू करें तथा अवशेष कार्यो हेतु बजट की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने सिंचाई विभाग को चैनलाईज का कार्य शुरू करने के साथ ही जल निगम को सीवर के निष्पादन एवं गन्दे पानी के नालों को टैपिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली. इस पर जन निगम के अभियन्ता द्वारा बताया गया कि रिस्पना नदी में 177 नालों की टैपिंग की जानी है, जिसमें से 57 नालों के स्ट्रेक्चर तैयार कर लिए गए हैं तथा आगामी 1 सप्ताह में 20 नालों का टैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

मान ली जाती स्वामी सानंद की बात तो नहीं होती चमोली त्रासदी – स्वामी शिवानंद | UdayPrabhat

Leave a Comment