Udayprabhat
राजनीति

रसोई गैस,डीजल व पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों पर आप ने किया प्रदर्शन

कोटद्वार| नगर में लगातार बढ़ते तेल और रसोई गैस (LPG Gas)की बढ़ती कीमतों पर आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन (Protest) कर रहे प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि देश में सरकार की गलत नीतियों से एक तरफ बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ घरेलू गैस की कीमतें बढ़ाकर भाजपा सरकार (BJP Government) ने महिलाओं की रसोई का बजट ही बिगाड़ दिया है.

उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई हैं. जिससे जनता आक्रोशित है. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने कंधों पर गैस सिलेंडर रखकर स्थानीय हिंदू पंचायती धर्मशाला से झंडाचौक तक जलूस  प्रदर्शन कर बढ़ती कीमतों पर विरोध जताया.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-more-than-million-costing-jewelry-theft-in-moving-bus/

Leave a Comment