Udayprabhat
accidentदेशराज्य

दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थित एक दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई

दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थित एक दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। एक दुकान की आग धीरे-धीरे अन्य दुकानों में फैल गई। देखते ही देखते पांच दुकानें जल गईं। आग लगने से पूरे इलाकों में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद एक-एककर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच दुकानें चपेट में आ चुकी थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से पूरे इलाकों में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद एक-एककर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

Leave a Comment