देहरादून| शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के अंतिम चरण में पहुंच चुका है. प्रदेश में 107 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं जिनकी घोषणा विभाग कर चुका है. परीक्षा की तारीख आने वाली 28 फरवरी को विभागीय बैठक में घोषित का जा सकती है. खबरों के अनुसार इस बार परीक्षा मई में होने की संभावना है और रिजल्ट जून में घोषित किए जा सकते हैं.
बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों से फॉर्म भरवाए जा चुके हैं. इस बार पिछले सालों के मुकाबले परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या कम हुई है.
