Udayprabhat
क्राइमसुर्खियां

देहरादून में देर रात गोलीबारी, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

 

  • कथित तौर पर मंगलवार को कुछ बदमाशों सं हुआ था राजू बॉक्सर का झगड़ा
  • बॉक्सर पर पहले से चल रहे हैं डकैती के केस
  • बॉक्सर के परिचितों पर ही हत्या का अंदेशा

देहरादून| नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात को हड़कंप मच गया. माता मंदिर रोड पर कुछ लोगों प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र पुंडीर उर्फ राजू बॉक्सर की हत्या कर दी.  बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका है. गोली मारने के आरोपी  बॉक्सर के परिचित ही बताए जा रहे हैं. बॉक्सर के खिलाफ भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे है.

आपको बताते चले पिछली कांग्रेस सरकार में घण्टाघर पर पुलिस कर्मियों पट हमला कर आरोपी फरार हुआ था. उस समय एक स्थानीय विधायक उसके मददगार भी बने हलांकि बाद में बॉक्सर अरेस्ट हो गया था. घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी सरिता डोभाल फोर्स समेत मौके पर पहुंची. बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लगाई गई हैं.

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को भी किसी जमीन के मामले में लेकर राजू बॉक्सर का अन्य लोगों से विवाद हुआ था देर रात वही लोग इसके साथ थे.

Leave a Comment