ट्रांसफार्मर में लगी आग पास में रखा खोखा भी जला
किरतपुर
नगर के मंडावर रोड स्थित सर शय्यद गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया । ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियो ने पास में रखे लकड़ी के खोखे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह धूं धूं होकर जल पड़ा जिससे वहां भगदड़ मच गई। भीषण गर्मी पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं जिस कारण इस तरह की घटनाएं घट रही है । बिजली भी यहां उपभोक्ताओं को किस्तों में मिल रही है । जून की तपती हुई दोपहर में बिजली का ना आना कोड़ में खाज पैदा कर रहा है । नगर के जागरूक लोगों ने विद्युत विभाग से नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। जिससे ट्रांसफार्मर में हिट होना, लोड की समस्या, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सके।
