अवैध खनन, वाहनों व भट्टो पर हो कार्रवाई : डीएम
खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बिजनौर
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतर्राज्यीय अथवा अंर्तजनपदीय स्तर पर अवैध रूप से खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर समुचित रूप से नियंत्रण स्थापित करने के लिए गुजरने वाले संभावित मार्गों पर चेकिंग करें तथा वहां पर आवागमन करने वाले वाहनों का रजिस्टर भी मेंटेन रखें और निर्देश दिये कि निर्धारित चेक पांयट पर निरंतर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह शासन द्वारा निर्धारित वाहनों की चेकिंग की रिपोर्ट शासन को भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान अवैध खनन परिवहन पाए जाने पर वाहनों का चालान कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही भी अमल में लाएं। उन्होंनेे गलत नम्बर प्लेट लगाकर अवैध खन्न करने वाले वाहनों पर भी उचित कडी कार्यवाही करने के निर्दश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से संचालित ईंट भटटों को सील कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड साइड से खनन की सूचना प्राप्त होती है तो इसलिये बार्डर एरिया सहित निर्धारित एवं आशंाकित स्थानों में सख्ती की जाय।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वि/रा अरविंद कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, खन्न अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
