Udayprabhat
uttrakhand

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल, देहरादून विकास नगर में सड़कों पर प्रदर्शन

देहरादून: देश में कथित जिहादी गतिविधियों, अवैध घुसपैठ और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में एक आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों और चिंताओं को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व काली सेना उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। राठौर ने आरोप लगाया कि देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों और कट्टरपंथी विचारधाराओं से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंच रहा है। मार्च के दौरान वक्ताओं ने धार्मिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सिख गुरु परंपरा और गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।आक्रोश प्रदर्शन में शुभम पाल, विराट राठौर, गौरव कुमार, लकी डोगरा, दीपक, रामकुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment