विराट कोहली 131 (101) रन vs आंध्र प्रदेश 3 छक्के 14 चौके
आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की शानदार पारी, लिस्ट-A क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने
Virat Kohli List A runs: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि 50 ओवर का फॉर्मेट आज भी उनका सबसे मजबूत क्षेत्र है। घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से खेल रहे कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
कोहली ने मात्र 84 गेंदों में शतक पूरा किया और 101 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में क्लास, फिटनेस और मानसिक मजबूती साफ झलकती नजर आई। कोहली की बदौलत दिल्ली ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली और जीत दर्ज की।

इस शतक के साथ विराट कोहली लिस्ट-A क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी। खास बात यह रही कि इतने रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में कोहली का औसत सबसे बेहतर है, जो उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है।
करीब दो दशक पहले दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले विराट कोहली आज भी उसी भूख, जुनून और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरते हैं। घरेलू क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय मंच, दबाव के क्षणों में उनका बल्ला हमेशा टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरता है।

