Udayprabhat
uttrakhand

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे 23 अप्रैल को, पचांग गणना के बाद घोषित की गई तिथि

नरेंद्रनगर: बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भगवान बदरीविशाल के कपाट खोलने की तिथि और मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः छह बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

शुक्रवार को नरेंद्रनगर राजदरबार में पंचांग पूजा के बाद इसकी घोषणा की गई। इससे पहले डिमरी पुजारी गाडू घड़ा (तेल कलश) लेकर ऋषिकेश से राजदरबार पहुंचे। यहां टिहरी नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह ने तिलों के तेल को पिरोने, महाभिषेक और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की। गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल से आरंभ होगी। बदरीनाथ धाम में भगवान विष्णु के बदरी नारायण स्वरूप की पूजा होती है, जिसे विष्णु के आठ स्वयं व्यक्त क्षेत्रों में से एक माना जाता उधर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि केदारनाथ धाम की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित होगी।

18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर। पंच केदारों में तृतीय केदार के रूप में विख्यात भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को अपराहन एक बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गोपीनाथ मंदिर परिसर स्थित गद्दी स्थल में विधि-विधान और पंचांग अध्ययन के बाद कपाट खुलने की तिथि एवं शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। पंडित दिनेश चन्द्र थपलियाल ने बताया कि 15 मई को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल, गोपीनाथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित होगी।

Leave a Comment