Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार में सीमए धामी ने सरपंच की तरह खाट पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

सीमए धामी बोले- जनता की समस्याओं के समाधान में देरी या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

हरिद्वार। चौपाल के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खाट पर बैठकर गांव के सरपंच की तरह समस्याएं सुनीं। इसमें विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारी को प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव है, उनका निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक की चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही का जीवंत प्रमाण है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

ग्राम प्रधान ने सरकार को दे दी 70 बीघा जमीन

जन चौपाल में मुख्यमंत्री को विधानसभा झबरेड़ा ग्राम पंचायत डेलना की प्रधान सोनम ने सरकार को 70 बीघा जमीना दान में दे दी। उनका कहना है कि क्षेत्र में हॉस्पिटल कॉलेज मेडिकल जैसे निर्माण कार्य हों, इसके लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान ने कहा कि राज्य में लैंड बैंक की कमी है। ऐसे में जमीन देकर विकास हो सकता है।

Leave a Comment