Udayprabhat
uttrakhand

भटवाड़ी में विभागीय कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तथा 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ गदरपुर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड भटवाड़ी कार्यालय में एनडीआरएफ टीम मनेरा एवं टीम कमांडर निरीक्षक संजय कुमार तथा जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास कार्यालय के 64 कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय समूह के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर, सैटेलाइट फोन संचालन विधि, इंप्रोवाइज्ड एवं मैन्युअल स्ट्रेचर निर्माण, राज्य एवं जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र के संपर्क नंबरों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी डॉ. अमित ममगाईं की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्मिकों एवं स्थानीय समुदाय को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Comment