Udayprabhat
uttrakhand

ऑल्टो कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 5 पेटी बरामद, एक गिरफ्तार, वाहन सीज

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी के पास जर्जर गाड़ क्षेत्र में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें गुरुदेव सिंह रावत (38 वर्ष) को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वाहन से 5 पेटी सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।

Leave a Comment