देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रुड़की के शिक्षाविद, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा युवा नेता चैरब जैन को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के पश्चात इंजी. चैरब जैन ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज, संगठन और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
चैरब जैन ने कहा कि वह वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।
बैठक में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और चैरब जैन की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
