Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की साइकिल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हरिद्वार: सघन अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में दर्ज साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक कथित हिस्ट्रीशीटर को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

यह घटना 04 जून की है, जब सेक्टर-4 बीएचईएल, रानीपुर स्थित एक घर से AVON WAKA कंपनी की साइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में 17 जून को वादी श्याम कुमार की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा  दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान 18 जून की रात पुलिस चेकिंग अभियान में जमालपुर नहर पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान मनोज सिंह पुत्र रामसागर सिंह के रूप में हुई, जो पूर्व में गैंगस्टर एक्ट सहित कई चोरी के मामलों में आरोपी रह चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment