Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लमगड़ा थाना क्षेत्र के चायखान के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अल्मोड़ा जिले के वलिया गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (40), पान सिंह (50), जगदीश (35) और लक्षम सिंह (56) के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में घायल गोपाल सिंह (43) और सचिन को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

लमगड़ा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर से वलिया गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Comment