देहरादून: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की है। इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर तथा 6 का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है।
सेवा के आधार पर चयनित कार्मिक
- नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड।
- रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल।
- भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड।
- त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
- मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
- गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
- मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
- दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्य के लिए चयनित कार्मिक
- स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून — मरणोपरांत।
- स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल — मरणोपरांत।
- सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखंड।
- नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
- शांतनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
- मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना।
