Udayprabhat
uttrakhandराजनीति

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सचिवालय किया कूच

देहरादून: चुनाव संबंधी कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मामलों के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर सचिवालय घेराव के लिए निकले।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस के सुभाष रोड स्थित आयकर कार्यालय के पास पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर सरकार एवं निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

Leave a Comment