Udayprabhat
accidentuttrakhandदेहरादून

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी तीन दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल-Road Accident In Dehradun

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत मोहकमपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बेकाबू होकर तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो चालक को मौके पर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो देहरादून से डोईवाला की ओर जा रही थी, जब अचानक मोहकमपुर फ्लाईओवर पर वाहन डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंच गया। इस दौरान उसने दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और शहजाद, फरमान एवं प्रियांशु नामक तीन युवक घायल हो गए। स्कॉर्पियो चालक बबलू भंडारी को भी मामूली चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जाम खुलवाया और घायलों को महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Comment