विकासनगर : उत्तराखंड में आज का दिन सड़क हादसों की त्रासदी लेकर आया, जहां अलग-अलग जगहों पर कई जानलेवा घटनाएं हुईं। देहरादून जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना के बाद कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मुश्किल हालातों में शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को प्राथमिक रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कार देर रात विकासनगर से चकराता की ओर जा रही थी। वाहन में चार लोग सवार थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
