Udayprabhat
Breaking Newsदेश

Breaking News: प्रयागराज में सेना का विमान क्रैश, रिहायशी इलाके के तालाब में गिरा, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र में सेना का एक विमान रिहायशी इलाके के पास तालाब में क्रैश हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन और सेना की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल विमान के पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें भी मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान मेला क्षेत्र की ओर से आता हुआ दिखाई दिया था। कुछ लोगों का कहना है कि गिरने से पहले रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनाई दी थी। हादसे के बाद कुछ लोग दलदल में फंस गए थे, जबकि कुछ स्थानीय युवकों ने तालाब में कूदकर तीन लोगों को बाहर निकाला।

 

अपडेट जारी है…

Leave a Comment