Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में शोक की लहर, प्रैक्टिस के दौरान क्रिकेटर की हुई मौत

17 year Old Cricketer Died: ऑस्ट्रेलिया में एक क्रिकेटर की प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिर पर चोट लगने से मौत हो गई.

17 year Old Cricketer Died: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फर्न्ट्री गली के वॉली टेव रिजर्व मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बेन को नेट प्रैक्टिस में ऑटोमैटिक बॉलिंग मशीन से आने वाली गेंदों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद उनके सिर और गर्दन के हिस्से में जा लगी। वे हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत मोनाश मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचा नहीं सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद फर्न्ट्री गली क्रिकेट क्लब ने एक बयान जारी कर गहरा दुख व्यक्त किया। क्लब ने कहा,
> “हम बेन की मौत से बेहद दुखी हैं। यह नुकसान पूरे क्रिकेट समुदाय के लिए अपूरणीय है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार—जेस, ट्रेसी, कूपर और जैक—और उन सभी के साथ हैं जो बेन को जानते थे।”

 

फर्न्ट्री गली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्नी वाल्टर्स ने बेन को “बेहद टैलेंटेड और लोकप्रिय खिलाड़ी” बताया और उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही।

विक्टोरिया के शिक्षा मंत्री बेन कैरोल ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बेन के स्कूल, रोविल सेकेंडरी कॉलेज, के छात्रों को हर तरह का मानसिक और सामाजिक सहयोग दिया जाएगा।

इस हादसे ने 2014 में हुए फिलिप ह्यूज की दर्दनाक मौत की याद ताजा कर दी है, जब शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान उन्हें गर्दन पर गेंद लगी थी। उस घटना के बाद क्रिकेट में सुरक्षा उपकरणों पर गहन चर्चा शुरू हुई थी। अब बेन ऑस्टिन की मौत ने एक बार फिर से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment