Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्यसुर्खियां

ग्राउंड जीरो : नदी के साथ खोद डाले ग्रामीणों को खेत, कैमरा देखते ही भागे माफिया के ट्रैक्टर

  • नदी में खनन करते हुए किसानों के खेतों में खड़ी फसल को नुकसान कर रहे माफिया
  • प्रशासन शिकायत के बाद भी नहीं कर रहा कार्रवाई 
  • रुड़की में खनन माफिया के हौंसले बुलंद

संदीप चौधरी

रुड़की| सिविल लाइन (Civil Line) कोतवाली क्षेत्र के खटका गाँव की नदी में खनन माफिया (Mafia) दिन रात खनन (Mining) के काले कारोबार को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. जिन्हें पुलिस (Police) व प्रशासन का भी खौफ नहीं है।

आज जिस समय हमारी टीम ग्राउण्ड जीरो (Ground Zero) पर पहुंची तो कैमरा देखते ही खनन माफिया ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागते नजर आए.

वहीं स्थानीय किसानों का कहना है कि ये खनन माफिया इनकी तैयार गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. साथ ही साथ इन खनन माफियाओं को ग्राम प्रधान समेत राजनीतिक लोगों (Political Leaders) का संरक्षण प्राप्त है. जिसको लेकर यह बेरोकटोक दिन-रात नदियों का सीना चीर रहे हैं.

http://udayprabhat.co.in/petrol-diesel-price-hike-once-again-near-hitting-century-also-increase-in-lpg-cylinder-price/

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttarakhand-if-accepted-swami-sanands-demand-chamoli-tragedy-could-have-been-avoided-said-swami-shivanand-of-matri-sadan/

Leave a Comment