न्यूज डेस्क| देश भर में पैट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) लगातार नई बुलंदियों को छू रहे हैं. पिछले एक हफ्ते से लगातार तेल (Oil) के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. कई राज्यों में 90 से 100 प्रति लीटर रुपये के बीच में पैट्रोल बिक रहा है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में 88 रुपये प्रति लीटर पैट्रोल की कीमत हो चुकी है.
पैट्रोल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. LPG गैस की कीमतों की समीक्षा हर पंद्रह दिन में की जाती है. इस बार सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं. इसके साथ ही आम जनता के रसोई और महंगी हो गई है. दिल्ली (Delhi) में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई है. नई कीमतें 15 फरवरी से लागू हो रही हैं.
केंद्र सरकार ने इंटरनेशल लेवल पर क्रूड ऑयल (crude Oil) की बढ़ती कीमतों को कारण बताया है. हालांकि विपक्ष ने तेल पर राज्य और केंद्र के भारी टैक्स (tax) को कारण बताकर सरकार को घेरा है.
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttarakhand-if-accepted-swami-sanands-demand-chamoli-tragedy-could-have-been-avoided-said-swami-shivanand-of-matri-sadan/
