Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

IND vs WI: कप्तान ने टोपी झुकाकर ‘हैट्स ऑफ’ अंदाज में संजू की शानदार पार को किया सलाम

कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप  के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस यादगार जीत के नायक रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोके।

मैच खत्म होते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा, लेकिन सबसे खास लम्हा तब आया जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डगआउट की ओर लौटते संजू सैमसन का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। सूर्यकुमार ने अपनी टोपी उतारकर सैमसन के सामने सिर झुका दिया और ‘हैट्स ऑफ’ अंदाज में उनकी शानदार पारी को सम्मान दिया। यह दृश्य दर्शकों और ड्रेसिंग रूम दोनों के लिए भावुक और गर्व भरा पल बन गया।

Leave a Comment