Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में मारी एंट्री, मैच के हीरो बने संजू सैमसन

भारत सेमीफाइनल में, Sanju Samson की नाबाद 97 रन की पारी से वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की जीत

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के नायक रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सामने वेस्टइंडीज ने मजबूत चुनौती पेश की। कैरेबियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। अंतिम ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरे, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन बीच के ओवरों में कुछ विकेट गिरने से दबाव बढ़ा। ऐसे समय में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। उनकी यह पारी बड़े मंच पर आत्मविश्वास और परिपक्वता का शानदार उदाहरण रही।

सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि अंत तक टिककर मैच फिनिश भी किया।

इस जीत के साथ ग्रुप-1 से भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डेंस में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जएगा.

सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में, भावुक हुए गौतम गंभीर ने लगाया गले

टी20 वर्ल्ड कप  में संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन जिन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। दबाव भरे मैच में उनकी यह पारी मैच जिताऊ साबित हुई।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचते ही ड्रेसिंग रूम में भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। टीम के मेंटर गौतम गंभीर संजू की पारी से काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सैमसन को गले लगाकर उनकी शानदार पारी की सराहना की। यह पल टीम की एकजुटता और विश्वास को दर्शाता है।

Leave a Comment