Udayprabhat
Breaking Newsदेश

इंडिगो की देश भर में सैकड़ों उड़ाने रद्द! DGCA की फटकार के बाद एयरलाइंस ने मांगी माफी…यात्रियों में गुस्सा चरम पर

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में शुमार इंडिगो इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है। लगातार दूसरे दिन भी देशभर में सैकड़ों फ्लाइटें कैंसिल होने से हज़ारों यात्री परेशान दिखाई दिए। सिर्फ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद एयरपोर्ट्स पर ही 191 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एयरपोर्ट्स पर लंबी-लंबी कतारें, देरी की सूचनाएं और अव्यवस्था ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हालात खराब होते देख DGCA ने इंडिगो को कड़ी फटकार लगाई है। इसके बाद एयरलाइन हरकत में आई और स्थिति संभालने की कोशिश में जुट गई। इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वह जल्द से जल्द ऑपरेशनल दिक्कतें दूर करने पर काम कर रही है।

एयरलाइन ने अपने कस्टमर्स, पार्टनर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से ‘दिल से माफी’ भी मांगी। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि अगले कुछ दिनों में फ्लाइट सेवाएं सामान्य स्थिति में लौट आएंगी। इस बीच यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी एयरलाइन की कड़ी आलोचना की है और बुकिंग से लेकर रिफंड तक कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।

इंडिगों ने लिखित रूप से मांगी माफी

माफी मांगते हुए इंडिगो ने कहा कि पिछले दो दिनों में इंडिगो के नेटवर्क और ऑपरेशन में बहुत ज्यादा रुकावट आई है. हम अपने सभी कस्टमर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफी मांगते हैं, जिन पर इन घटनाओं का असर पड़ा है. इंडिगो की टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के सपोर्ट से पूरी मेहनत से काम कर रही हैं और इन देरी के असर को कम करने और नॉर्मल हालात वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. हम अपने कस्टमर्स को उनकी शेड्यूल्ड फ्लाट्स में किसी भी बदलाव के बारे में बताते रहते हैं और उन्हें सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले https://goindigo.in/check-flight-status.html पर लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें. इंडिगो को हुई परेशानी के लिए बहुत अफसोस है और वह जल्द से जल्द अपने ऑपरेशन्स को ठीक करने पर फोकस कर रहा है.

IndiGo
@IndiGo6E
The last two days have seen widespread disruption across IndiGo’s network and operations. We extend a heartfelt apology to all our customers and industry stakeholders who have been impacted by these events. IndiGo teams are working diligently and making all efforts with the support of MOCA, DGCA, BCAS, AAI and airport operators to reduce the cascading impact of these delays and restore normalcy. We continue to keep our customers apprised of any changes to their scheduled flights and advise them to check the latest status at goindigo.in/check-flight-s before heading to the airport. IndiGo deeply regrets the inconvenience caused and remains focussed on streamlining its operations at the earliest.
इंडिगो ने असुविधा के लिए जताया खेद

एयरलाइन ने बयान में कहा कि इंडिगो को हुई असुविधा के लिए बहुत खेद है और वह जल्द से जल्द अपने ऑपरेशन को ठीक करने पर ध्यान दे रही है. वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने कन्फर्म किया कि गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह से रुका रहा, क्योंकि इंडिगो ने सुबह से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट पर कुल 150 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, जिनमें 75 जाने वाली और 75 आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं.

इंडिगो के इस प्रदर्शन के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को जमकर फटकार लगाई और जांच के आदेश भी दिए. इसके साथ-साथ एयरलाइस से इस संबंध में विस्तार से जवाब देने को कहा है. जवाब देते हुए एयरलाइन ने बताया कि 1,232 उड़ानों में से करीब 755 उड़ानें स्टाफ की कमी के चलते कैंसिल हुई हैं. 92 ATC फेलियर, 258 एयरपोर्ट प्रतिबंध और 127 अन्य वजहों से रद्द हुईं. वहीं, सख्त रवैया अपनाते हुए डीजीसीए ने सेवा में सुधार और अधिक क्रू मेंबर्स और निगरानी की सलाह दी है.

इंडिगो के पास 400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं

बता दें, इंडिगो, भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन में से एक है. इसके पास 400 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं और यह रोज़ाना 2,300 से ज़्यादा फ्लाइट चलाती है. यह कैरियर 90+ घरेलू और 45+ इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को जोड़ता है. 2024 में, इसने 58 एयरक्राफ्ट शामिल किए और FY25 में 118 मिलियन से ज़्यादा यात्रियों को सेवा दी. इंडिगो को हाल ही में 2025 स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स में ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन’ का नाम दिया गया.

Leave a Comment