Udayprabhat
Breaking Newsदेश

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, बताया लोकप्रिय जननेता

देहरादून: देश से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र  के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में हवाई दुर्घटना में निधन हो गया. उनको ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है

हादसे की जानकारी  मिलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर जताया शोक: जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लैंडिंग के दौरान तकनीकी कारणों से हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. 66 साल के अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था.

जांच के आदेश: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तकनीकी टीम दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Comment