Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 8 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें कुल 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक की शुरुआत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय

* स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई।

* राजस्व विभाग के तहत राज्य में परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की बजाय आपसी सहमति से भूमि क्रय की प्रक्रिया तय करने का निर्णय लिया गया।

* उधम सिंह नगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित करने हेतु सिडकुल को हस्तांतरित करने संबंधी शासनादेश में संशोधन को मंजूरी दी गई।

* जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन को स्वीकृति मिली।

* उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली 2025 के प्रख्यापन को मंजूरी दी गई।

* राज्य में गैर-कृषि उपयोग हेतु भूजल निकासी पर जल मूल्य/प्रभार दरें लागू करने का फैसला लिया गया।

* उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 में संशोधन करते हुए जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

* गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति के आधार पर संयुक्त नागरिक व सैन्य संचालन हेतु भारतीय वायुसेना को लीज पर हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया।

* राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रख्यापन को कैबिनेट से हरी झंडी दी गई।

Leave a Comment