Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

IND vs AUS T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी  का न्योता मिला है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के कैनबरा वाली ही प्लेइंग-11 के साथ उतरी है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है — जोश फिलिप की जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया गया है।

टॉस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी दिख रही है, उम्मीद है 40 ओवर तक ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। शुभमन के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहता है।”

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(c), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(w), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड.

Leave a Comment