Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

एम्स ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह के आयोजन में शामिल होंगे जेपी नड्डा

देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर उनके आगमन का प्रदेशवासियों की तरफ से अभिनंदन किया है। कहा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरों को डिग्री प्रदान करेंगे।

Leave a Comment