Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

दोस्तों की पार्टी में मचा कोहराम, शराब पार्टी के दौरान पिस्टल से गोली चलने से युवक की मौत

देहरादून : कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के मेहुवाला में एक युवक ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान मजाक करते हुए पिस्टल से गोली चला दी, जिससे एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मेहुवाला माफी निवासी अमन ने रविवार रात अपने चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी के दौरान, अमन ने 32 बोर की पिस्टल को मजाक में छेड़ने का प्रयास किया। उसे नहीं पता था कि पिस्टल के चेंबर में एक राउंड मौजूद था। जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया, गोली सीधे उसके दोस्त सागर के सीने में लगी।

अचानक हुई इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई और सभी ने सागर को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपी अमन के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Comment