Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

मसूरी-देहरादून रोड पर भीषण हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में कार खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी से देहरादून लौटते समय ग्लोगी के पास हुआ। कार में सवार तीन युवक मसूरी से लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दो लोगों को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा (पुत्र सुभाष त्रिखा) और कार्तिक त्रिखा (पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा), निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों के शवों को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment