सिक्किम से शुरुआत, पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी में परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास.
PM Narendra modi 2 Day 4 States Visit:
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत वे सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे ₹50,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
सिक्किम में 50वीं वर्षगांठ समारोह और विकास कार्यों की शुरुआत
पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत गंगटोक, सिक्किम से की, जहां उन्होंने राज्य के भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए और 500 बेड वाला जिला अस्पताल, यात्री रोपवे तथा अटल अमृत उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
पश्चिम बंगाल में CGD परियोजना की नींव
सिक्किम के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने ₹1,010 करोड़ की लागत वाली सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी।
यह परियोजना 2.5 लाख घरों और 100+ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी गैस से जोड़ने का कार्य करेगी।
बिहार में नया एयरपोर्ट टर्मिनल और सिविल एन्क्लेव
शाम को पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने ₹1,200 करोड़ की लागत से बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, जो सालाना 1 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला है।
साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखी गई।
शुक्रवार को बिहार और यूपी में बड़ी घोषणाएं
30 मई को प्रधानमंत्री बिहार के काराकाट में ₹48,520 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर पहुंचेंगे, जहां वे ₹20,900 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
