Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandक्राइम

रोहित नेगी हत्याकांड: मुख्य आरोपीयों के साथ पुलिया की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल…जानिए पूरी कहानी!

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और स्टोन क्रशर मालिक रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों – मोहम्मद अजहर त्यागी और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर – के पैरों में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मंगलवार देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी, निवासी प्रधान पट्टी बरला, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर, निवासी मालैन्डी, शामली को बॉर्डर क्षेत्र में देखा गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।

मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। घायल को ग्राफिक ऐरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई।

नेगी के दोस्तों के अनुसार, वह अपने पांच-छह साथियों के साथ पार्टी कर रहे थे, जिसमें एक युवती भी शामिल थी। पार्टी के दौरान युवती के फोन पर अजहर मलिक का कॉल आया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जब रोहित ने बातचीत सुनी, तो उसने हस्तक्षेप किया और अजहर से झगड़ा हो गया। बाद में सभी अपने घर की ओर रवाना हुए, लेकिन पहले से घात लगाए बैठे अजहर ने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आकर रोहित की कार के सामने गोली चला दी। गोली सीधा रोहित के गले में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment