Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhandदेहरादून

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कंपनी से घर जाते समय हुआ हादसा-Bike Accident In Vikasnagar

विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीती रात विकासनगर-सेलाकुई मार्ग पर एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लेबर चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर थाना सेलाकुई की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान श्रवण सिंह (45 वर्ष), पुत्र बलराम सिंह निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश (वर्तमान में अकबर कॉलोनी, सेलाकुई में रह रहे थे) के रूप में हुई है। बताया गया कि श्रवण सिंह सेलाकुई स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना सेलाकुई के एसएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment