Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

भारतीय हॉकी टीम में लखनऊ की बेटी मुमताज को मिला टिकट, एशिया कप में बिखेरेंगी हुनर-WOMENS ASIA CUP 2025

लखनऊ की मुमताज को एशिया कप 2025 टीम में जगह
महिला हॉकी टीम घोषित, विजेता टीम को मिलेगा वर्ल्ड कप टिकट

लखनऊ: हॉकी इंडिया ने हांगझोऊ (चीन) में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें लखनऊ की प्रतिभावान खिलाड़ी मुमताज खान को भी शामिल किया गया है।
मुमताज ने जूनियर हॉकी विश्व कप में अपने शानदार खेल से पहचान बनाई थी और उन्हें ‘राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिल चुका है। उनका चयन न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

भारत का पूल-बी में मुकाबला

भारतीय टीम को पूल-बी में रखा गया है, जहां उसका सामना इन टीमों से होगा –

5 सितंबर : थाईलैंड

6 सितंबर : जापान

8 सितंबर : सिंगापुर

टीम की कमान सलीमा टेटे के हाथों में

कप्तान : सलीमा टेटे (मिडफील्डर)

गोलकीपर : बंसरी सोलंकी, बिचु देवी खरिबाम

डिफेंस : निक्की प्रधान, उदिता, मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ईशिका चौधरी

युवा सितारे : मुमताज खान समेत कई उभरती खिलाड़ी

कोच हरेंद्र सिंह का बयान

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा –
“यह टीम अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संयोजन है। एशिया कप हमारे लिए केवल एक चैम्पियनशिप नहीं, बल्कि 2026 वर्ल्ड कप क्वालिफायर भी है। हमें भरोसा है कि हमारी खिलाड़ी एशिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेंगी और भारत का नाम रोशन करेंगी।”

Leave a Comment