देहरादून: नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामिली के लिए सभी थानों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने माजरी माफी निवासी अभिषेक, दिलीप कुमार, दीपनगर अजबपुर कला निवासी मोहम्मद कमल, नवादा निवासी सूरज, वैभव विहार निवासी हसीना, दीपनगर निवासी प्रदीप रतूड़ी, नौका निवासी हरीश पोखरियाल, बद्रीपुर निवासी तरुण पंवार और लोअर नत्थनपुर निवासी सोनिया को गिरफ्तार किया है।
