Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

छह घंटे तक आक्रोशित भीड़ ने नहीं उठने दिया शव, जमकर हंगामा

हरिद्वार| मंगलौर में नाथूखेड़ी गांव के लोगों ने आज ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत पर हंगामा कर दिया और आक्रोशित भीड़ ने सड़क से करीब छह घंटे तक शव(Dead Body) नहीं उठने दिया.

दरअसल ड्यूटी पर जा रहे एक फैक्ट्रीकर्मी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttarakhand-if-accepted-swami-sanands-demand-chamoli-tragedy-could-have-been-avoided-said-swami-shivanand-of-matri-sadan/

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ी गांव निवासी रविद्र कुमार लक्सर स्थित बिरला कंपनी में कर्मचारी था. रविद्र कुमार हर दिन बाइक से फैक्ट्री जाने के लिए मंगलौर आता था और यहां से कंपनी की बस में बैठकर ड्यूटी पर जाता था. रविवार की सुबह वह बाइक से मंगलौर कस्बे में आ रहा था. जैसे ही वह गांव से करीब दो सौ मीटर मंगलौर की तरफ पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. बताया गया है कि यह ट्रैक्टर ट्रॉली उपखनिज डालकर आ रही थी. हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.आरोपित ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने शव को नहीं उठने दिया.

भीड़ ने आरोप लगाया कि खनन के वाहनों से आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई व्यक्तियों की जान जा चुकी है. पुलिस और प्रशासन खनन के वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती है, जिसके चलते इस तरह के हादसों में इजाफा हो रहा है. ग्रामीण मौके पर प्रशासनिक अधिकारी के आने और मृतक परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गए. करीब छह घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा. पुलिस ने ग्रामीणों को काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे. करीब 11 बजे एएसडीएम पूरण चंद राणा मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देने के साथ ही खनन के वाहनों पर शिकंजा कसने की बात कही, जिसके बाद ही शव उठाया जा सका. इस मामले में मृतक के परिवार के समर सिंह ने टांडा भनेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक अमजद के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

http://udayprabhat.co.in/update-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/

 

Leave a Comment